देहरादून, मार्च 22 -- हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस टीमों ने संजयनगर टिबड़ी, साईं धाम कॉलोनी, विष्णुलोक कॉलोनी, रामधाम कॉलोनी, सलेमपुर एवं औद्योगिक क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया।अभियान के दौरान पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू सहायकों, मजदूरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया। मौके पर कुल 40 लोगों का सत्यापन किया गया। वहीं बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले 16 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1,60,000 के कोर्ट चालान किए गए। पुलिस अधिकारियों ने अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों को जागरूक करते हुए मकान मालिकों से अपने किरायेदारों एवं घरेलू सहायकों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने की अपील की। पुलिस का कहना है कि इस तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.