अल्मोड़ा, अप्रैल 27 -- दन्या। पुलिस की ओर से 'ऑपरेशन प्रहार' अभियान के तहत बाहरी मजदूरों व किरायेदारों का सत्यापन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान 45 बाहरी लोगों के सत्यापन किए गए। दो मकान मालिकों की ओर से बिना सत्यापन के किराएदार रखे हुए थे। दोनों का उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत दस-दस हजार रुपये का चालान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...