किशनगंज, अप्रैल 11 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज नगर पंचायत में विकास योजनाओं में अनियमितता का एक गंभीर मामला सामने आया है। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद कृष्ण सिंह (सिकंदर पटेल) ने जिला पदाधिकारी विशाल राज को पत्र लिखकर वार्ड संख्या 09 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में संभावित गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मुख्य पार्षद द्वारा 6 अप्रैल 2026 को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि नगर पंचायत बोर्ड की बैठक के दौरान वार्ड पार्षद सुधा देवी ने आरोप लगाया कि "राम साह के घर से चिंटू के घर तक" पीसीसी सड़क निर्माण कार्य कराए बिना ही संबंधित अभिकर्ता को भुगतान कर दिया गया। बैठक के बाद पार्षदों की टीम ने स्थल निरीक्षण किया, जहां किसी प्रकार का नया निर्माण कार्य नहीं पाया गया। जांच के ...