बरेली, मई 20 -- बारादरी थाना क्षेत्र के सेंट्रल स्टेट कॉलोनी में फॉल्ट सही करने बिना शटडाउन लिए पहुंचे संविदाकर्मी लाइनमैन करंट लगने पर पोल से नीचे गिर गया। घटना स्थल पर मौजूद लाइनकुली, टीजी-टू व स्टॉफ ने नजदीक के गंगाचरण अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जहां लाइनमैन को मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों व इलाकाई लोगों ने बारादरी थाने में मृतक का शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह सभी को शांत किया। कांकरटोला निवासी मोहम्मद निजाम (47) पिछले करीब 25 सालों से संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। वह मौजूदा समय में मुंबई की कंपनी ऑल ग्लोबल की ओर से संविदा लाइनमैन के पद पर 11 केवी वर्टिकल के तहत डीडीपुरम उपकेंद्र पर तैनात था। यह भी पढ़ें- डीडीपुरम में करंट लगने से संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत निजाम के परिवार में पत्...