कानपुर, अक्टूबर 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बिजली फॉल्ट की मरम्मत के दौरान लाइनमैन और कर्मचारियों के साथ हो रहे हादसों को लेकर केस्को प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को केस्को मुख्यालय में एमडी नेहा जैन ने इंजीनियरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बिजली हादसा केवल एक आंकड़ा नहीं होता, बल्कि इससे कर्मचारी और उसके परिवार का जीवन प्रभावित होता है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी कार्य के दौरान खुद के साथ सहकर्मियों और आमजन की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखे। अगर बिना शटडाउन लिए काम कराया गया और कोई भी व्यक्ति हादसे का शिकार हुआ तो इंजीनियरों पर कार्रवाई की जाएगी। एमडी ने मरम्मत के दौरान संबंधित लाइन को आइसोलेट करने के साथ कार्यस्थल पर बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद होने की पुष्टि की जाए। बिना शटडाउन और सुरक्षा मानकों का पालन किए किसी भी स...