बिहारशरीफ, मार्च 10 -- बिना वैध लाइसेंस दुकान चला रहे 99 संचालकों पर कोर्ट में केस दर्ज माप-तौल विभाग ने बिना लाइसेंस के कारोबार करने वाले 504 दुकानदारों को दिया नोटिस मार्च तक लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर लगेगा भारी जुर्माना, पूरी प्रक्रिया है ऑनलाइन वित्तीय वर्ष के अंत तक विभाग ने वसूला 1.41 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व ओवरलोडिंग रोकने के लिए टोल प्लाजा के वे इन मोशन सिस्टम और धर्मकांटा की भी होगी जांच बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के करीब आते ही माप-तौल विभाग ने जिले में राजस्व वसूली और निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। विभाग द्वारा जिले भर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। माप-तौल निरीक्षक शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक पूरे जिले में करीब 17 सौ दुकानों का निरीक्षण किया गया है। बिना ...