बरेली, मई 20 -- शेरगढ़। शेरगढ़ में बिना लाइसेंस के साप्ताहिक बाजार लगाने का मामला सामने आया। नगर पंचायत प्रशासन ने उप जिलाधिकारी को पत्र भेज कार्रवाई की मांग की है।नगर पंचायत कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार आईजीआरएस पोर्टल पर कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। आरोप लगाया कि बिना वैध लाइसेंस के साप्ताहिक बाजार लगाया जा रहा है। जांच में बाजार का संचालन का लाइसेंस 2005 में समाप्त हो चुका है,नवीनीकरण तक नहीं कराया गया। पत्र में उल्लेख किया कि नगर पंचायत में बाजार से संबंधित कोई वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं है। सेवा शुल्क 2022 से 2023 तक शुल्क जमा किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...