रुद्रपुर, मार्च 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राज्य कर विभाग का संयुक्त अभियान जारी है। जांच के दौरान बिना वैध प्रपत्रों के माल परिवहन पाए जाने पर करीब 93 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। लगातार हो रही सख्त चेकिंग से परिवहन कंपनियों में हड़कंप मचा है। किच्छा में बुधवार सुबर सचल दल ने दिल्ली से खटीमा जा रही निजी बस की जांच की। इस दौरान बिना वैध प्रपत्रों के माल परिवहन पाए जाने पर 93 हजार का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने सवारियों को दूसरे वाहन से भिजवाया। राज्य कर विशेष अनुसंधान शाखा के उपायुक्त विनय प्रकाश ओझा ने बताया कि सख्त कार्रवाई के चलते दिल्ली की कई ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने फिलहाल माल परिवहन स्थगित कर दिया है। विभाग की टीमें 24 घंटे चेकिंग में जुटी हैं। अभियान के तहत किच्छा में स्क्रैप से लदी एक गाड़ी को रोका गया, जबकि रुद्रपुर में...