बिना वैध पीयूसी के वाहन को नहीं मिलेगा ईंधन : मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि बिना वैध पीयूसी प्रमाणपत्र वाले वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा। सभी पेट्रोल पंपों और एजेंसियों को इसका पालन सख्ती से करने के निर्देश दिए गए हैं। वाहनों से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वायु प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए कड़े और प्रभावी कदम उठाना समय की आवश्यकता है। यह निर्णय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। केन्द्रीय मोटर वाहन नियमों के तहत प्रत्येक वाहन के लिए पंजीकरण के एक वर्ष बाद वैध पीयूसी (पोल्यूशन अंडर कंट्रोल) प्रमाणपत्र रखना अनिवार्य है। इसे वाहन के साथ रखना और मांगने पर संबंधित अधिकारियों को दिखाना आवश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.