पूर्णिया, अप्रैल 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बिना दस्तावेज के बालू लोडेड चार ट्रक व एक ट्रैक्टर को धावा दल ने जब्त किया है। जिसे मरंगा थाना परिसर लाया गया है। सदर एसडीएम दीक्षित श्वेतम एवं सदर एसडीपीओ ज्योति शंकर की संयुक्त नेतृत्व वाली टीम ने अवैध बालू ढुलायी की सूचना पर मरंगा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मरंगा टोल प्लाजा के पास बालू लोडेड चार ट्रक को पकड़ा गया, जबकि बालू लदे ट्रैक्टर को टीम ने मरंगा स्थित ढावा के समीप से पकड़ा। सदर एसडीओ ने बताया कि कागजात मांगने पर ट्रैक्टर चालक के पास बालू को लेकर कोई कागजात नहीं था। यह भी पढ़ें- अवैध चलान व ओवरलोडिंग बालू में पकड़े गए ट्रैक्टर से वसूले जाएंगे सवा लाख रुपए चारों ट्रक पर लोडेड बालू का भी चालान एक्स्पायर कर चुका था। अवैध रूप से बालू ढुलाई करने के जुर्म में ट...