हाथरस, मार्च 1 -- बिना वेतन स्वास्थ्य कर्मियों की होली हो गई फीकी -(A) बिना वेतन स्वास्थ्य कर्मियों की होली हो गई फीकी रविवार को भी स्वास्थ्य कर्मियों और संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के खाते में नहीं पहुंचा वेतन। हाथरस। उत्तर प्रदेश सरकार ने होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग को फरवरी माह का वेतन 28 तारीख तक देने के आदेश दिए थे, लेकिन 28 तारीख बीतने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों के खाते में फरवरी माह का वेतन नहीं पहुंचा। जिसके चलते होली के त्योहार पर स्वास्थ्य कर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। पहले से ही समय से मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपती का ब्योरा अपलोड नहीं करने की वजह से कई स्वास्थ्य कर्मियों का जनवरी महीने का वेतन रुक गया था। लेकिन रंगों के त्योहार होली को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिए थे, लेकि...