सीवान, मार्च 2 -- सरकार का निर्देश है कि सभी कर्मियों को होली के पहले उनका वेतन दिया जाए लेकिन नप कर्मियों को अभी तक फरवरी माह का वेतन नहीं मिला। इस स्थिति में कर्मी कैसे अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी होली मनायेंगे। इसे लेकर सभी कर्मियों में भारी गुस्सा है। मजदूर यूनियन के राज्य सचिव अमित कुमार ने बताया कि 5 फरवरी को कर्मी हड़ताल की घोषणा किए थे। तब डीएम की पहल पर यूनियन व कार्यपालक पदाधिकारी के बीच समझौता हुआ। कहा गया कि 90 लाख ईपीएफ का पैसा 5 फरवरी को ट्रांसफर कर दिया गया है, शेष पैसा जल्द ट्रांसफर कर दिया जाएगा लेकिन तक एक रुपया कर्मियों के खाते में नहीं गया। उन्होंने बताया कि कर्मियों का ईएसआईसी कार्ड बनाना अबतक शुरू नहीं हुआ, वर्षों से बकाया अंतर वेतन का भुगतान नहीं हुआ। पंप ऑपरेटर का चार माह, दैनिक कर्मियों व पेंशनधारी कर्मियों का दो...