नोएडा, जुलाई 25 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा दो कोतवाली पुलिस ने शहर की जेपी ग्रीन्स सोसाइटी में बिना वीजा रह रही म्यांमार की युवती को गिरफ्तार किया। युवती एक फ्लैट में घरेलू सहायिका का काम करती थी। पुलिस ने युवती को विदेशी नागरिकों के सत्यापन अभियान के दौरान पकड़ा। पुलिस पता लगा रही है कि वह कब से भारत में रह रही है और यहां तक कैसे पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जेपी ग्रीन्स सोसाइटी के एक फ्लैट में म्यांमार की रहने वाली एक युवती एक परिवार के बच्चे की देखभाल के साथ घरेलू कामकाज करती थी। पूछताछ के दौरान वह भारत में रहने से संबंधित कोई वीजा या अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। फ्लैट में रहने वाले दंपति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने करीब आठ माह पहले अपने छोटे बच्चे की देखभाल और घरेलू कामकाज के लिए म्यांमार निवास...