गाज़ियाबाद, सितम्बर 9 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। वसुंधरा के निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर फर्जी डिग्रियों के आधार पर मरीजों का इलाज और सर्जरी करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस मामले में सीएमओ कार्यालय से शिकायत की गई है। मुरादाबाद निवासी प्रशांत कुमार तुरैहा ने सीएमओ को भेजी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वसुंधरा के एक निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर के लेटरहेड पर एमडी (स्त्री रोग), एफजीओ और डीएचए जैसी उच्च विशेषज्ञ डिग्रियां लिखी हैं, जबकि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के रिकॉर्ड में उनका पंजीकरण नाम अलग दर्ज है और उनके पास वर्ष 1984 में पंजाब विश्वविद्यालय से केवल एमबीबीएस की डिग्री होने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिना विशेषज्ञ योग्यता के गंभीर प्रसूति ऑपरेशन और सिजेरियन डिलीवरी की जा रही हैं। इसके चलते कई...