फतेहपुर, जून 17 -- फतेहपुर। दोआबा की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरती नजर आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे निजी नर्सिंग होम और छोटे अस्पताल मानकों को ताक पर रखकर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। बिना विशेषज्ञ डॉक्टरों, प्रशिक्षित स्टाफ और एनेस्थीसिया विशेषज्ञों के धड़ल्ले से ऑपरेशन और जटिल प्रसव कराए जा रहे हैं। हर बीमारी के इलाज का दावा करने वाले इन अस्पतालों में इस माह जच्चा-बच्चा समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहा है। मंगलवार को मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा गांव स्थित नवल चिकित्सा केंद्र में सीने में दर्द की शिकायत लेकर पहुंची एक युवती का बिना किसी आवश्यक जांच के ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हो गई। यह जनपद ...