लखनऊ, अक्टूबर 9 -- यूपी कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने यूपी में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी विवरण के 85,854 फॉर्म-7 भरकर लोगों के नाम काटे गए। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 2.96 करोड़ वोटरों के नाम काटने, 16 लाख मतदाताओं के नाम जोड़ने और 85,854 फॉर्म-7 से बिना विवरण लोगों के नाम काटने के मामलों की अलग-अलग जांच की मांग की है। यह भी पढ़ें- झारखंड में बढ़ाई गई SIR प्रक्रिया की तारीख, जानिए अंतिम वोटर लिस्ट कब जारी होगी?एसआईआर में नाम कटने पर सवाल आराधना ने कहा कि इन मामलों में निर्वाचन आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने यूपी में हुए एसआईआर के आंकड़ों पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल है कि यूपी में 2.96 करोड़ मतदा...