अररिया, मई 8 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पूर्णियां विश्वविद्यालय ने सीबीसीएस सेमेस्टर पांच सत्र 2023-27 में नामांकित स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों बीए, बीएससी व बीकम के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रपत्र भरने की तिथि जारी कर दिया है। केएन डिग्री कॉलेज बखरी के प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा ने बताया कि ऑनलाइन पंजीयन शुक्रवार से भरा जा रहा है। विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 11 मई तक पंजीयन करा सकते हैं। जबकि विलंब शुल्क के साथ 12 मई तक पंजीयन करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...