प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज। जिले में बिना विनियमन शुल्क जमा किए ईंट भट्ठा संचालित करना अब भट्ठा मालिकों को भारी पड़ सकता है। जांच में बिना शुल्क जमा किए भट्ठा चलता मिला तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। ईंट भट्ठा सत्र 2026-27 एक अक्तूबर से शुरू हो गया है और 30 नवंबर 2027 तक चलेगा। शुल्क और पलोथन की धनराशि ऑनलाइन http://upmines.upsdc.gov.in पर जमा करने के बाद संचालक पोर्टल से विनियमन शुल्क जमा करने का प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे। एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय ने बताया कि 30 नवंबर तक शुल्क जमा करने पर कोई ब्याज नहीं लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...