बगहा, मार्च 21 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बिना वर्क आर्डर के स्कूल भवन के निर्माण करने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण की मांग की है। इसके बाद से एक बार फिर या सवाल उठने लगा है कि जिले के कोई विद्यालयों में बिना वर्क आर्डर के और बिना प्रधानाध्यापक की जानकारी के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। चनपटिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय नवका टोला, कुड़िया मठिया के प्रधानाध्यापक को पत्र जारी करते हुए कहा किआपके विद्यालय में हो रहे निर्माण कार्य से संबंधित किसी तरह की कोई सूचना प्रखण्ड शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई गई है। जबकि पहले ही इस संबंध में स्पष्ट आदेश निर्गत किया गया है कि किसी भी संवेदक के द्वारा निर्माण कार्य से संबंधित विवरणी प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराने के उपरांत ही कार्य ...