बगहा, मार्च 7 -- बेतिया बेतिया कार्यालय जिले के विद्यालयों में निर्माण कार्य को लेकर कनीय अभियंताओं के नाम से विद्यालयों में काम करने का नया तरीका स्कूलों में देखने को मिल रहा है। इसमें बैक डेट से और पिछले दरवाजे के रास्ते कैसे विद्यालय में निर्माण कार्य हो जाए इसकी तरकीब संवेदको के द्वारा जेई माध्यम से निकला जा रहा है । यहां तक की विद्यालय के प्रधानाध्यापक को भी जानकारी नहीं मिल पा रही है कि कौन-कौन सा काम कर रहा है। ताजा मामला चनपटिया प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वृंदावन का है। जहां पर जेई के माध्यम से ठेकेदार द्वारा विद्यालय में चाहरदीवारी का काम कराया जा रहा था। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि संवेदक के द्वारा जेई के निर्देश पर काम कराया जा रहा है। बाद में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के बाद काम को बंद कराया गया। ऐसा ...