रांची, जून 25 -- रांची। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के मरिहायू चंदाघासी में रहने वाले छोटन मुंडा को मारपीट कर कुछ लोगों ने जख्मी कर दिया। मामले में छोटन की लिखित शिकायत पर नरेश कच्छप व अन्य के खिलाफ एकमत होकर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि सूचक अपने छोटे भाई मंगल मुंडा के साथ खेत की ओर गया था। इसी समय नरेश ने छोटन पर हमला बोल दिया, जिससे सूचक के चेहरे व आंख में गहरे जख्म हो गए और वे वहीं जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। इसी बीच हमलावर व अन्य वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गए। यह भी पढ़ें- ग्रामीण के साथ मारपीट करने के आरोप में चार पर केस बताया गया कि नामजद आरोपी के साथ उनका किसी तरह का कोई मसला नहीं है। इसके बावजूद उसने मारपीट की। यह भी पढ़ें- ग्रामीण के साथ मारपीट करने के आरोप में चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...