समस्तीपुर, मार्च 25 -- नगर निगम, समस्तीपुर से शहर में निर्माण योजनाओं में अब तक जितने कार्य किए गए हैं या वर्तमान में कार्य किए जा रहे हैं, उनमें गुणवत्ता व निर्धारित मानक का खुला उल्लंघन कर पब्लिक मनी का बंदरबांट का खेल बदस्तूर जारी है। हैरानी की बात यह कि नगर निगम प्रशासन को इसकी जानकारी देने पर उनके स्तर से स्थलीय जांच कर सही से कार्य कराने व गड़बड़ी करने वाले लोगों पर कार्रवाई नहीं की जाती है और गुपचुप तरीके से कार्य का भुगतान भी कर दिया जाता है। इससे लोगों में व्यवस्था से काफी आक्रोश व्याप्त है। पीड़ितों का कहना है कि पब्लिक नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली को संदेह की दृष्टि से देखने लगा है। शहर में विभिन्न वार्डो में कई जगहों पर गलत निर्माण के विरोध में पब्लिक का खुल कर विरोध भी होता रहा है, फिर भी नगर निगम की गलत कार्यप्रणाली पर कोई ...