बिना लाइसेंस श्वान पालने वालों पर लगा जुर्माना
लखनऊ, जून 11 -- पालतू कुत्तों के लाइसेंस संबंधी नियमों के पालन को लेकर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह जोन-3 के अलीगंज क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। बिना लाइसेंस श्वान पालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण टीम ने सुबह छह बजे अभियान शुरू किया। इस दौरान प्रवर्तन दल, डॉग कैचिंग स्क्वाड और नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे। नगर निगम टीम को देखकर लोग अपने कुत्ते भागने लगे। यह भी पढ़ें- निराश्रित श्वानों के लिए तीन डॉग कैचिंग वाहन खरीदें चार लोगों पर जुर्माना, चार नए लाइसेंस जारी अभियान के दौरान चार ऐसे मामले मिले, जिनमें पालतू कुत्तों का लाइसेंस नहीं बनवाया गया था। नगर निगम ने संबंधित श्वान मालिकों से कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही मौके पर ही चार नए लाइसेंस जारी किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.