कानपुर, जून 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। लालबंगला के जगईपुरवा में फूड विभाग की टीम ने एसटीएफ लखनऊ के साथ मिलकर छापेमारी की। यहां बिना लाइसेंस पान मसाला बनता मिला। फूड विभाग की टीम ने सामग्री जब्त कर ली। पान मसाला की सप्लाई दिल्ली में की जाती थी। फूड अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मौके से टीम को एक पान मसाला ब्रांड के स्टीकर का बंधा हुआ रोल भी मिला। हालांकि अभी तक एसटीएफ की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि टीम को छापेमारी के दौरान परिसर में पान मसाला, कटी सुपारी, कत्था, फ्लेवरिंग एजेंट मिला। साफ-सफाई की स्थिति बहुत खराब थी। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम हरबंश मोहाल निवासी कुणाल गुप्ता बताया। टीम ने मिलावट की आशंका पर पान मसाला, कटी सुपारी, कत्था, फ्लेवरिंग एजेंट का नमूना...