संतकबीरनगर, मार्च 9 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जन शिकायत निवारण पोर्टल (आईजीआरएस) पर मिली शिकायत के आधार पर औषधि विभाग की टीम ने शनिवार को बखिरा क्षेत्र के देवकली चौराहे पर स्थित बघौली-पिपरा बोरिंग मार्ग पर बिना लाइसेंस संचालित एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध दवाओं को जब्त करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।ड्रग इंस्पेक्टर प्रीती सिंह के मुताबिक जांच में पाया गया कि पन्नेलाल पुत्र रामसुंदर द्वारा संचालित उक्त मेडिकल स्टोर बिना वैध लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। टीम ने दुकान में रखी दवाओं को एक बोरी में भरकर सील-मुहर के साथ कब्जे में ले लिया और उन्हें सुरक्षित अभिरक्षा में रखवा दिया। छापेमारी के दौरान दो संदिग्ध दवाओं के नमूने भी संग्रहीत किए हैं। अधिकारियों के अनुसार इन नमूनों को परीक्षण क...