कुशीनगर, दिसम्बर 24 -- इन्दरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज कस्बे के आजाद चौक पर स्थित नीतीश मेडिकल स्टोर को मंगलवार को नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी ने सील कर दिया। यह कार्रवाई बिना वैध लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित किए जाने की शिकायत के आधार पर की गई। सीओ कसया कुंदन सिंह को शिकायत मिली थी कि कस्बा के आजाद चौक पर स्थित नीतीश मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने मंगलवार की दोपहर मेडिकल स्टोर की जांच की। इस दौरान दुकानदार द्वारा वैध दवा लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद सीओ ने मामले से एसडीएम विनोद गुप्ता को अवगत कराया और नियमों के अनुसार कार्रवाई की संस्तुति की। सीओ के रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम विनोद गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये। उनके आदेश पर नायब तहसीलदार एकता त्रिप...