रुडकी, जनवरी 24 -- रुड़की, संवाददाता। शनिवार को तहसील प्रशासन और खांडसारी विभाग की टीम ने बिना वैध लाइसेंस के संचालित तीन गन्ना कोल्हूओं को सील कर दिया। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे कोल्हूओं की शिकायतों के बाद की गई। नायब तहसीलदार यूसुफ अली के नेतृत्व में टीम ने लिब्बरहेड़ी गांव में छापेमारी कर जांच की। जांच के दौरान तीनों कोल्हू संचालक कोई वैध लाइसेंस या विभागीय अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद नियमानुसार तीनों गन्ना कोल्हूओं को सील कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...