सिद्धार्थ, फरवरी 27 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या चौराहे पर स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टीम ने छापेमारी की। इस दौरान सेंटर बिना पंजीकरण के संचालित होता पाया गया और मौके पर कोई अधिकृत चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। इस पर टीम ने तत्काल सेंटर को सील कर दिया। जिला नोडल अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में खुनियांव सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीएन यादव और इटवा तहसीलदार अजय कुमार की संयुक्त टीम ने बढ़या स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की। जांच के दौरान पता चला कि सेंटर के पास संचालन से संबंधित कोई वैध पंजीकरण नहीं था। टीम के पहुंचते ही अल्ट्रासाउंड करने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया। अधिकारियों ने जब दस्तावेजों की मांग की तो कोई प्रमाण प्रस्तुत...