बिना लाइसेंस चलती मिली कृषि उर्वरक की दुकान, मुकदमा दर्ज
अमरोहा, अप्रैल 10 -- गजरौला, संवाददाता। बिना लाइसेंस चल रही उर्वरक की दुकान पर बुधवार को जिला कृषि अधिकारी ने टीम के साथ छापेमारी की। मौके से यूरिया खाद के अलावा अन्य उर्वरक भी बरामद किए। अब जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर दुकान संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव खुंगावली का है। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बुधवार को गांव निवासी नेपाल के घर की बाहरी तरफ बनी दुकान पर छापेमारी की। टीम ने मौके से यूरिया के 49 कट्टे व दो कट्टे कैल्शियम के बरामद किए। कई कंपनियों की कीटनाशक दवा भी मिलीं। संबंधित उर्वरक व कीटनाशक दवाओं की बिक्री के लिए लाइसेंस मांगा तो नेपाल लाइसेंस नहीं दिखा सका। टीम ने मौके से खाद व कीटनाशक दवाओं के नमूने लिए साथ ही दुकान को सील कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.