बांका, जून 3 -- बांका, निज संवाददाता। जिले में बिना वैध लाइसेंस और पंजीकरण के संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से चल रहे ऐसे अवैध मेडिकल प्रतिष्ठानों पर निगरानी और कार्रवाई के अभाव में लोगों को न केवल संदिग्ध गुणवत्ता की दवाइयां बेची जा रही हैं, बल्कि कई स्थानों पर मेडिकल दुकानों की आड़ में झोलाछाप चिकित्सकों के क्लीनिक भी संचालित किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बांका सदर प्रखंड के अलावा बाराहाट, बौंसी,रजौन,बेलहर,धोरैया समेत जिले के विभिन्न सुदूर ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में ऐसे मेडिकल स्टोर संचालित हैं, जिनके पास न तो वैध लाइसेंस है और न ही प्रशिक्षित फार्मासिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन दुकानों में कई बार संदिग...