बिना लाइसेंस के संचालित दंत चिकित्सालय को किया सील
बलिया, जून 12 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के बड़ी बाजार में संचालित एक दंत चिकित्सालय को सीएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सील कर दिया। आरोप है कि डा. कमलेश कुमार प्रसाद (केके प्रसाद) द्वारा बिना वैध लाइसेंस के अवैध रूप से दांतों का अस्पताल संचालित किया जा रहा था। शिकायत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अस्पताल सील कर दिया है।कस्बा निवासी केशव प्रसाद गुप्ता ने डीएम को आवेदन देकर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सीएमओ ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. योगेन्द्र दास की अध्यक्षता में अधीक्षक (सीएचसी बांसडीह) प्रणय कुनाल और जिला प्रशासनिक अधिकारी योगेश पाण्डेय की एक तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की। इस टीम ने जांच कर अस्पताल को सील कर दिया। टीम को सात दिनों के भीतर मामले की निष्पक्ष जांच कर स्पष्ट संस्तुति सहित रिपोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.