जहानाबाद, जून 24 -- जुलूस को ले दिए गए दिशा निर्देश का सख्ती से अनुपालन कराएं डीजे और अश्लील गानों पर पूरी तरह से रहेगा प्रतिबंध अरवल, निज संवाददाता। मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय के नेतृत्व में सदर थाना में शांति समिति की बैठक हुई। यह भी पढ़ें- बिना लाइसेंस के नहीं निकले जाएंगे ताजिया जुलूसबैठक का उद्देश्य बैठक में सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में ताजिया के रूट का भौतिक सत्यापन करें। लाइसेंस के बाद ही जुलूस निकालने की अनुमति होगी। जुलूस में दिए गए दिशा निर्देश का अनुपालन करेंगे। डीजे बजाने और अश्लील गानों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम को लेकर पुलिस पूरी तरह से चौकस रहकर विधि...