धनबाद, जून 14 -- बलियापुर हटिया मार्केट स्थित न्यू दीपक बीज भंडार को शनिवार को कृषि विभाग ने सील कर दिया। जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान दुकान में वैध लाइसेंस व आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। जांच टीम को मौके पर उर्वरक, बीज व कीटनाशकों की बिक्री बिना आवश्यक अनुविज्ञप्ति (लाइसेंस) के किए जाने के प्रमाण मिले। इसके अलावा दुकान में कुछ प्रतिबंधित कीटनाशक भी बरामद किए गए, जिन्हें नियमों के विरुद्ध रखा और बेचा जा रहा था। यह भी पढ़ें- कीटनाशकों की ऑनलाइन खरीद न करें किसान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...