लखनऊ, दिसम्बर 9 -- नगर निगम ने जोन-3 में सहारा स्टेट जानकीपुरम सहित कई क्षेत्रों में मंगलवार सुबह पालतू कुत्तों के लाइसेंस की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया। बिना लाइसेंस श्वान पालने के मामले में 2 व्यक्तियों से कुल Rs.10,000 का जुर्माना वसूला गया। जुर्माना जमा करने के तुरंत बाद मौके पर ही 2 लाइसेंस जारी किए गए, ताकि नागरिक नियमों का पालन कर सकें। दो अन्य लोगों के लाइसेंस इसलिए नहीं बनाए गए, क्योंकि उनके पालतू कुत्तों का एंटी रैबीज वैक्सीनेशन (टीकाकरण) पूरा नहीं था। एक देशी कुत्ते को अस्थायी रूप से जब्त किया गया, जिसे बाद में निर्धारित जुर्माना (Rs.200) अदा करने पर मालिक को वापस सौंप दिया गया। कुल मिलाकर, नगर निगम कोष में इस अभियान के माध्यम से Rs.10,200 जमा किए गए। चेकिंग के दौरान कई लोग ऐसे भी मिले, जिनके पास लाइसेंस और वैक्सीनेशन दोन...