महोबा, अप्रैल 4 -- महोबा, संवाददाता। बिना रॉयल्टी के ट्रक लोड करने से मना करना श्रमिक को मंहगा पड़ गया। मना करने सेआग बबूला रायल्टी माफियाओं ने श्रमिक के साथ मारपीट की। पीडित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। कबरई थाना के गांव धरौन निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा पुत्र लखन कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह क्रशर में लोडर ऑपरेटर है। 1 अप्रैल को वह काम कर रहा था तभी उसे बिना रॉयल्ट्री के ट्रक को लोड करने को कहा गया। मना करने पर उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की गई। मारपीट के साथ दबंगों ने शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। आरोप है कि डायल 112 में शिकायत के बाद दबंग भाग गए। पीडित ने मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है।श्रमिक ने पुलिस अधीक्षक से दर्ज कराई शिकायतजांच करा कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.