उरई, मई 12 -- जालौन। संवाददाता प्रशासन ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना रॉयल्टी बालू लेकर जा रहे एक ट्रक को पकड़ा है। जिस पर कार्रवाई की गई है। एसडीएम रिंकू सिंह राही और एसडीएम न्यायिक विशम्भर सिंह पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें कोंच रोड पर बालू लेकर जाता हुआ डंपर दिखा। जिसे रोककर जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक में भरी बालू से संबंधित वैध रॉयल्टी अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेज चालक प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेज न मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया और खनिज विभाग को सूचना दी। यह भी पढ़ें- अवैध बालू खनन पर डीसी ने दिए सख्ती के निर्देश, 46 वाहन जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...