प्रयागराज, मार्च 8 -- इरादतगंज स्थित सैन्य हवाई पट्टी के आसपास संचालित नौ ईंट भट्ठों के खिलाफ रविवार को कार्रवाई की गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन के निर्देश पर करछना तहसील स्थित नौ ईंट-भट्ठों ने रॉयल्टी जम नहीं की थी। रॉयल्टी जमा नहीं करने पर खनन, राजस्व विभाग के साथ प्रयागराज विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम पहुंची और भट्ठों में ईंट की पथाई रुकवा दी। मौके से एक ईंटों से भरा ट्रक जब्त कर घूरपुर थाने के हवाले कर दिया गया। भट्ठों के परिसर में उड़ रही धूल को पाटने के लिए फायर ब्रिगेड के वाहन से पानी का छिड़काव भी किया गया। भट्ठों के परिसर में रखे अर्धनिर्मित ईंट को भी बुलडोजर से तोड़ दिया। सभी भट्ठा संचालकों को एकदिन में रॉयल्टी जमा करने और सैन्य हवाई पट्टी के पास पथाई के बाद रखी गई कच्ची ईंटें हटाने की चेतावनी दी गई है। संयुक्त टीम ने मेसर्स किस...