बिना रॉयल्टी अवैध पत्थर ले जा रहे दो डम्पर सीज
अल्मोड़ा, अगस्त 27 -- रानीखेत। पुलिस ने मजखाली क्षेत्र में रात्रि चेकिंग के दौरान अवैध खनन सामग्री ढो रहे दो डम्परों को सीज किया है। वाहनों में बिना रॉयल्टी के पत्थर ले जाए जा रहे थे, जिनके संबंध में चालक मौके पर कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर पाए। पुलिस ने कार्रवाई की रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी है। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने थाना-चौकी पुलिस को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत एडिशनल एसपी हरबंस सिंह व सीओ भावना कैंथोला की देखरेख में कोतवाल भुवन चन्द्र जोशी ने मजखाली चौकी प्रभारी विनोद फर्त्याल के साथ मंगलवार रात को क्षेत्र में गश्त की। यह भी पढ़ें- Almora News: बिना रॉयल्टी अवैध पत्थर ले जा रहे दो डम्पर सीज इस दौरान पुलिस ने पत्थर से भरे दो डम्परों को रोककर तलाशी ली। पूछताछ के दौरान डम्पर चालकों से परिवहन से संबंधित रॉयल्टी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.