बिना रेलिंग वाले जहाजों पर सफर से यात्रियों में खौफ, भीड़ बढ़ने से परेशानी
भागलपुर, जून 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के बरारी घाट से नवगछिया के हाईलेवल घाट के बीच नदी पार करने के लिए संचालित किए जा रहे दो बिना रेलिंग वाले जहाजों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थिति यह है कि दोनों जहाजों पर यात्रियों की खचाखच भीड़ रहती है और कई बार पैर रखने तक की जगह नहीं बचती। रेलिंग नहीं होने के कारण सफर के दौरान यात्रियों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे लोगों में खौफ का माहौल है। यह भी पढ़ें- भागलपुर : बारिश के बाद जहाज घाट पर फिसलन से यात्री परेशानयात्री सुरक्षा की चिंता मायागंज अस्पताल के कार्यरत कर्मचारी व खरीक निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह रोजाना ड्यूटी के लिए भागलपुर आते हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद विगत एक सप्ताह से नाव की जगह जहाज के फेरे बढ़ गए हैं। इनमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.