लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।प्रदेश में ऊर्जा विभाग द्वारा स्मार्ट प्रीपेड उपभोक्ताओं के परिसरों में सघन जांच अभियान शुरू किया गया है। दरअसल निगेटिव बैलेंस के कारण लगभग प्रदेश में 5.79 लाख कनेक्शन स्वतः कट गए थे। इसके बावजूद करीब 2.6 लाख उपभोक्ताओं ने अब तक रिचार्ज नहीं कराया है। कटे कनेक्शन वाले परिसरों में बिजली चोरी की संभावना को देखते हुए गुरुवार की शाम 5 बजे तक मध्यांचल, पूर्वांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल एवं केस्को-कानपुर वितरण निगमों के अंतर्गत 2990 परिसरों की जांच की गई। इस दौरान 146 परिसरों पर बिजली चोरी पकड़ी गई।पावर कारपोरेशन प्रबंधन के अनुसार इन सभी के विरुद्ध धारा-135 एवं 138-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई और जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपभोक्ताओं को आगाह किया गया है कि कनेक्शन कटने ...