बदायूं, दिसम्बर 27 -- बदायूं, संवाददाता। पीआरडी जवान ने अलापुर थाने के एक सिपाही पर बिना रवानगी के जबरन साथ ले जाने और इस दौरान पैर में चोट लगने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि चोट के बावजूद इलाज नहीं कराया गया। मामले में उन्होंने क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी को पत्र भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र का है। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव रमनगला निवासी पीआरडी जवान ने क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी को पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई है। पीआरडी जवान का आरोप है कि वह हजरतपुर चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात थे, तभी थाने में तैनात एक सिपाही बाइक से उनके पास आया और बिना किसी रवानगी के उन्हें बैठाकर क्षेत्र के एक गांव ले गया। आरोप है कि सिपाही दोनों पक्षों को लेकर थाने आ रहा था, इसी दौरान सिपाही की बाइक से टक्कर लगने पर पीआरडी जवान...