नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- क्रिसमस का त्योहार सांता के उपहार के साथ कई तरह के सॉफ्ट और स्पॉन्जी केक खाने का भी मौका होता है। इस त्योहार पर एक खास तरह का ट्रेडिशनल केक ज्यादातर घरों में जरूर बनाकर क्रिसमस पार्टी में सर्व किया जाता है। जी हां, इस केक का नाम है प्लम केक रेसिपी। आमतौर पर क्रिसमस केक बनाते समय उसमें रम या ब्रांडी का यूज किया जाता है। लेकिन आप अगर इनके बिना इस ट्रेडिशनल केक रेसिपी का मजा लेना चाहते हैं तो ये क्रिसमस प्लम केक परफेक्ट है। यह खास, खुशबूदार और फलों से भरा केक बनाने में थोड़ा समय जरूर लेता है, लेकिन इसका स्वाद आपकी मेहनत का जवाब हो सकता है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है क्रिसमस प्लम केक। क्रिसमस प्लम केक बनाने के लिए सामग्रीसूखे फल और मिश्रण- -किशमिश - 50 ग्राम -कटे हुए काजू - 50 ग्राम -टूटी-फ्रू...