बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रही जेसीबी सहित पांच वाहन सीज
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। आधे-अधूरे अभिलेख वाले और सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सोमवार को परिवहन विभाग की टीम ने लालगंज इलाके में अभियान चलाकर चेकिंग की। इस दौरान बिना पंजीकरण कराए दौड़ रही जेसीबी और चार ओवरलोड वाहन सीज कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए। एआरटीओ आशुतोष शुक्ल ने सोमवार को अपनी टीम के साथ लालगंज इलाके में वाहनों की चेकिंग की। उदयपुर में एक ऐसी जेसीबी संचालित मिला जिसका पंजीकरण ही नहीं था। जेसीबी सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इसी तरह ओवरलोड सामान लादकर जा रहे चार वाहन सीज कर उन्हें पुलिस के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाने वाले और बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाने वाले 40 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने बताया कि एक सप्ताह तक अधूरे अभिलेख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.