गोरखपुर, मार्च 19 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज नगर में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे किरण आई हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन थिएटर और दो कमरों को सील कर दिया। यह कार्रवाई सीएमओ के निर्देश पर की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा था, जिसकी शिकायत सीएमओ डॉ. राजेश झा से की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए गए। इसके बाद गुरुवार को सीएचसी अधीक्षक कैंपियरगंज की देखरेख में गठित टीम ने अस्पताल पहुंचकर कागजातों की जांच की। जांच के दौरान अस्पताल संचालक वैध रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल अस्पताल के ओटी समेत दो कमरों को सील कर दिया। टीम ने जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेजने की बात कही है। बताया जा रहा है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.