बगहा, जून 10 -- नरकटियागंज।निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित मदरसों पर कार्रवाई की जाएगी।इसको लेकर अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम ने प्रखंड के लगभग दो दर्जन से अधिक मदरसों की जांच की।जांच के दौरान वैध कागजात समेत संचालन से संबंधित कागजातों की मांग की गई।टीम में अंचलाधिकारी सुधांशु शेखर,थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,बीइओ राजेश कुमार यादव शामिल रहे।बीइओ ने बताया कि प्रखंड के लगभग 26 मदरसों की जांच की गई है।इसमें 18 मदरसे वैध पाए गए है।जबकि 8 मदरसों द्वारा अभी तक रजिस्ट्रेशन तक नही कराया गया है। उन्होंने बताया कि मदरसों की शैक्षणिक गतिविधि की जानकारी भी ली गयी है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जांच की गई है।जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी। बताया जाता है कि प्रखंड क्षेत्र में दर्जनाधिक मदरसे संचालित हैं।सभी म...