पलामू, अप्रैल 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में कई ऐसे स्कूल संचालित हैं,जिनके पास यू डायस नहीं है और नहीं ही किसी बोर्ड से मान्यता है,वैसे स्कूलों में बच्चों को दाखिला कराने के बाद बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग ने स्पस्ट निर्देश जारी किया है कि यदि स्कूल का संचालन करना है तो यू डायस और मान्यता लेना अनिवार्य है। राइट टू एजुकेशन के तहत स्कूलों को मान्यता लेना अनिवार्य है। शिक्षा विभाग को चालू शैक्षणिक सत्र में दूसरे स्कूल जिनका यू डायस नहीं है और मान्यता नहीं है तो वैसे स्कूलों के बच्चों का मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला लेने में परेशानी उठानी पड़ रही है। मान्यता प्राप्त वाले स्कूल बच्चों का अपार आईडी और पैन नंबर नहीं रहने के कारण नामांकन नहीं हो पा रहा है। जिले में 324 निजी स्कूलों को यू डायस दिय...