नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- मसूरी की वादियों में बसा लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन यानी LBSNAA, देश के उन चुनिंदा संस्थानों में गिना जाता है जहां भारत के होनहार आईएएस अफसर तैयार होते हैं। यूपीएससी क्लियर किए बिना इस कैंपस में कदम रखने का सपना कई छात्रों का रहता है, और अब लॉ के स्टूडेंट्स के लिए यह सपना हकीकत बन सकता है। दरअसल, LBSNAA के नेशनल सेंटर फॉर लॉ एंड एडमिनिस्ट्रेशन (एनसीएलए) ने फाइनल ईयर के लॉ स्टूडेंट्स के लिए 4 हफ्ते की एकेडमिक इंटर्नशिप का ऐलान किया है। यह इंटर्नशिप छात्रों को कानून और लोक प्रशासन के मेल-जोल को समझने का मौका देती है, और इसके तहत इंटर्न फैकल्टी मेंबर्स के साथ पढ़ाई, रिसर्च और अन्य एकेडमिक कामों में हाथ बंटाते हैं।किन छात्रों के लिए है ये मौका इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का किसी...