बिना यूनिफॉर्म के दौड़ रहे 2307 ऑटो व टैक्सी चालकों के चालान
गुड़गांव, जून 11 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी की सड़कों पर बिना वर्दी के वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ गुरुग्राम यातायात पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत एक से 31 मई के भीतर बिना वर्दी के पाए गए कुल 2307 ऑटो और टैक्सी चालकों के चालान काटे गए। इन चालानों पर कुल 17 लाख 33 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस के अनुसार, विभिन्न चौकों पर चालकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, फिर भी नियमों का उल्लंघन जारी है। नियमों के तहत सभी ऑटो, ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों को वाहन चलाते समय वर्दी पहनना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- बिना यूनिफॉर्म के दौड़ रहे 2307 ऑटो व टैक्सी चालकों के चालान पुलिस ने साफ किया है कि यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.