मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता डेंगू अब बिना मौसम भी लोगों को बीमार कर रहा है। आमतौर पर बरसात के मौसम में मिलने वाले डेंगू के मरीज अब तेज ठंड और भीषण गर्मी में भी मिल रहे हैं। इस वर्ष अब तक जिले में डेंगू के पांच मरीज मिल चुके हैं। इनमें दो मरीज फरवरी और तीन अप्रैल और मई माह में मिले हैं। पिछले वर्ष दिसंबर की ठंड में भी डेंगू के मरीज मिले थे। डेंगू पीड़ितों में 20 से 55 वर्ष तक के मरीज शामिल हैं। सभी में बीमारी की पुष्टि श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में सैंपल जांच के बाद हुई है।

डॉक्टरों की राय एसकेएमसीएच के डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव और बारिश की वजह से अप्रैल-मई में भी एडीज मच्छर को पनपने का मौका मिला रहा है। मेडिकल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. पूनम कुमारी ने बताया कि बरसात होने के कारण इस मौ...