उन्नाव, जनवरी 28 -- हिलौली। विकासखंड हिलौली के गांव खानपुर स्थित सरस्वती शिव विद्या मंदिर में छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ मेघावी छात्र छात्रओं को पुरुस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर सभी के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में छात्र छात्रओं ने देश भक्ती से ओत प्रोत गीतों पर अपनी जीवंत प्रस्तुति देकर सभी की ख़ूब वाहवाही लूटी। विद्यालय के डायरेक्टर विन्देश कुमार उर्फ संजू शुक्ला ने गत वर्ष विद्यालय की मेघावी छात्रा रही मोनिका यादव को 5100 रुपये का नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं इंटर मीडिएट के विद्यार्थी अनिकेत, विकास, रोशनी व हाईस्कूल के अनीशा,कमल, आयुष को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संजू शुक्ला ने कहा कोई भी कार्य को लगन से करो तो सफलता जरूर प्राप्त होती है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि पूजा शुक्ला ने कह...